Skip to main content

चारित्रिक दोष




: चारित्रिक दोष :

हमारे व्यक्तित्व और व्यवहार में जो कपटता और लपंटपन है, उस प्रकृति को जनसामान्य की दृष्टि में चारित्रिक दोष कहा गया है। यह सोलह आना सच है कि किसी तरह की बुराई, भ्रष्टाचार, अन्याय, शोषण, बेईमानी, अनैतिक आचरण आदि में संलिप्तता का सीधा अर्थ है कि उस व्यक्ति-विशेष में जन्मजात यह विकृतियाँ मौजूद हैं, दुष्टता के बीजगुण विद्यमान हैं। यानी सचाई की बात करने वाला इंसान यदि बाद में झूठा साबित होता है तो यह हमारी कठिनाई है कि हममें बेईमानी और सचाई में फर्क करने की क्षमता नहीं है; अन्यथा जिस तरह लाल रंग हरे रंग में नहीं बदल सकता है और उजला काले रंग का नहीं हो सकता है; उसी तरह कोई नैतिक रूप से सजग व्यक्ति ग़लत और बेईमान भी नहीं हो सकता है। संचार की यह बड़ी सीमा है कि वह किसी बात को कई तरह से और कई रूपों में कह सकता है, किन्तु किसी को उसे मानने हेतु पूर्णतया बाध्य कतई नहीं कर सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

पूँजीवादी आधिपत्य

----------- अरुण हिंदी शब्दकोश : पूँजीवादी आधिपत्य : जीवित रहने के लिए मनुष्य खाने-पीने की चीजें पैदा करते हैं; पहनने के लिए कपड़े बनाते हैं, रहने के लिए घर बनाते हैं। इस क्रम में वे आपस में उत्पादन का सम्बन्ध कायम करते हैं। भारत में लोक की भूमिका निर्णायक थी जो सभी को आपसी सामंजस्य और संतुलन के साथ गुजर-बसर करने की अनुमति प्रदान करता था। बाद में औद्योगिक पूँजीवाद ने लोक-संस्कृति अथवा ग्राम-स्वराज की सार्वभौम धारणा को खंडित कर दिया। उसने औद्योगि पूँजीवाद की जो अवधारणा रखी उसमें बड़ा पूँजीपति छोटे पूँजीपति को खा जाता है। वह मजदूरों की श्रम-शक्ति का ही अपहरण नहीं करता, वरन् छोटे पूँजीपतियों का, उनके व्यवसाय का, अपहरण भी करता है। वर्तमान में पूँजी का केन्द्रीकरण जिस खतरनाक तरीके से हो रहा है, भयावह है। यह पूँजीवादी आधिपत्य की नई स्थिति है जिसमें बाज़ार पूँजीकरण के सहारे वैश्विक कब्जे की तैयारी अन्दर ही अन्दर की जाती है। पूँजीपति जो काम करते हैं वह यह है कि उत्पादन के साधनों में तेजी से तरक्की करते हैं। इस तरह वे बड़े पैमाने पर बिकाऊ माल पैदा करते हैं। इस बिकाऊ माल से पिछड़े हुए दे...

अरुणाई का ‘बाल अंक’

लोकवृत्त (पब्लिक स्फियर):

------------- अरुण हिंदी शब्दकोश : लोकवृत्त (पब्लिक स्फियर) : लोकवृत्त अथवा लोकक्षेत्र को विद्वानों ने आज के सन्दर्भ में बेहद महत्त्वपूर्ण माना है। उनके अनुसार लोक-क्षेत्र नागरिक समाज का वह हिस्सा है जहाँ विभिन्न समुदाय और संस्कृतियाँ अन्योन्य-क्रिया करती हैं। ऐसा करके वे किसी मुद्दे पर आम-राय बनाने और उसके ज़रिए राज्य-तंत्र को प्रभावित करने का प्रयास करतीं हैं। लोक-क्षेत्र सभी के लिए खुला रहता है जिसमें अपने विमर्श के ज़रिए कोई भी हस्तक्षेप कर सकता है। हैबरमाॅस इसके महत्त्वपूर्ण प्रतिपादक हैं। यहाँ नागरिक-समाज कहने का आशय ‘सिविल सोसायटी’ से है। अर्थात् समाज का वह रूप जो राज्य एवं परिवार जैसी संस्थाओं से अलग माना जाता है। यह नागरिकों के अधिकारों और उनकी सत्ता को व्यक्त करने वाली प्रक्रियाओं और संगठनों से मिलकर बनता है। वह राज्य को सयंमित कर उसे नागरिक नियंत्रण में लाता है।  समाजविज्ञानियों के अनुसार, समाजशास्त्र में नागरिक समाज के एक ऐसे दायरे की चर्चा भी है जिसमें संस्कृति और समुदाय की विभिन्न अभिव्यक्तियाँ अन्योन्यक्रिया करती हैं। साथ ही, सार्वजनिक दायरे की गतिविधियाँ किसी...