Skip to main content

फंक्शनल हिंदी में करियर

                

हिंदी हमारी राष्टभाषा है, बावजूद इस विविधतापूर्ण देश में अनेक भाषाएं और बोलियां प्रचलित हैं, वहीं दूसरी ओर हिंदी बोलने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। अरुणाचल प्रदेश अवस्थित राजीव गांधी विश्वविद्याालय में फंक्शनल हिंदी के सहायक प्राध्यापक राजीव रंजन प्रसाद की राय में-‘‘भारत के सांविधानिक नक्शे में हिंदी भाषा राजभाषा के रूप में मान्य है। यह राष्ट्रभाषा है और सम्पर्क भाषा भी। राजभाषा यानी अंग्रेजी के सहप्रयोग के साथ राजकीय विधान, कार्यालयी काम-काज, अकादमिक लिखा-पढ़ी, ज्ञान-विज्ञान, अन्तरानुशासनिक-अन्तर्सांस्कृतिक प्रचार-प्रसार इत्यादि में सांविधानिक रूप से मान्यता प्राप्त एक वैध भाषा। वह भाषा जिसके बारे में भारतीय संविधान में अनुच्छेद 343 से अनुच्छेद 351 के अन्तर्गत काफी कुछ लिखित एवं वर्णित है। यही नहीं अनुच्छेद 120 में संसद में भाषा-प्रयोग के बारे में हिंदी की स्थिति स्पष्ट है, तो अनुच्छेद 210 में विधान-सभा एवं विधान-परिषद में हिंदी के प्रयोग को लेकर ठोस दिशा-निर्देश उल्लिखित है। वहीं सम्पर्क-भाषा कहने का अर्थ-आशय रोजमर्रा के प्रयोग-प्रचलन की भाषा; कुशलक्षेम, हालचाल की भाषा, आमआदमी के बोली-बर्ताव की भाषा। यह हमारी आय और आमदनी की भाषा भी है जिसे पारिभाषिक शब्दावली में इन दिनों प्रयोजनमूलक हिंदी कहा जा रहा है। अनुप्रयुक्ति की दृष्टि से यह नवाधुनिक क्षेत्र है जिनका महत्त्व एवं प्रासंगिकता हाल के दिनों में तेजी से बढ़े हैं।'' दरअसल, सूचना-प्रौद्योगिकी, कम्प्यूटरीकरण और मीडिया के बढ़ते प्रभावों के कारण ही आज फंक्शनल हिंदी के क्षेत्र में रोजगार के नए-नए द्वार खुल रहे हैं। आज इस क्षेत्र में कुशल पेशेवरों की डिमांड है, उतनी मात्रा में उनकी भरपाई नहीं हो पा रही है।
 क्या है फंक्शनल हिंदी ?

फंक्शनल हिंदी का अर्थ है- language for specific purpose। फंक्शनल हिंदी, हिंदी का वह रूप है, जिसे किसी प्रयोजन विशेष या उद्देश्य से जोड़ कर देखा जाता है। यानी दैनिक जीवन या रोजमर्रा की लाइफ से जुड़े किसी भी क्षेत्र में हिंदी के जिस रूप का इस्तेमाल हम करते हैं, वही फंक्शनल हिंदी है।

कितना उपयोगी है यह विषय

हिंदी को प्रॅमोट करने के लिए कई तरह के प्रयास, कार्यक्रम और हिंदी दिवस सरीखे आयोजन होते रहते हैं। ऐसे में फंक्शनल हिंदी अपनी उपयोगिता के कारण खुद-ब-खुद प्रॅमोट हो रही है। जहां एक ओर, हम हिंदी को पूरी तरह स्थापित कर पाने में असमर्थ हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर आज फंक्शनल हिंदी में छुपी संभावनाओं के कारण न केवल देश में, बल्कि विदेशों में भी छात्र इस भाषा को अपना रहे हैं। फंक्शनल हिंदी फ्रेंच, जर्मन, जैपनीज भाषा की तरह ही फॉरेन लैंग्वेज के रूप में भी धीरे-धीरे लोकप्रिय हो रही है।

करियर की संभावनाएं

करियर की बात करें, तो आज जो क्षेत्र ज्यादा लोकप्रिय हो रहे हैं, वे हैं-मीडिया (न्यूजपेपर, मैग्जीन, रेडियो, टीवी), एडवरटाइजिंग, दुभाषिया, हिंदी अनुवादक आदि। इनके अलावा, केंद्र सरकार और राज्य सरकार अलग-अलग डिपार्टमेंट्स में हिंदी ट्रांसलेटर्स, असिस्टेंट्स, मैनेजर (ऑफिशियल लैंग्वेज) आदि के वैकेंसीज भी समय-समय पर निकलते रहते हैं। यानी आप सरकारी क्षेत्र को सुरक्षित मानते हुए वहां जाना चाहें अथवा यदि प्राइवेट क्षेत्र को बेहतर मानें, तो ऐसी स्थिति में फंक्शनल हिंदी आपको दोनों तरह के क्षेत्रों में जाने का अवसर प्रदान करती है।

भारत में फंक्शनल हिंदी की पढ़ाई

फंक्शनल हिंदी की पढ़ाई देश केलगभग सभी प्रसिद्ध विश्वविद्यालयों में हो रही है। जैसे, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय, लखनऊ, कानपुर आदि। इसके अलावा, केंद्रीय हिंदी संस्थान, इग्नू आदि में भी फंक्शनल हिंदी के कोर्सेज उपलब्ध हैं।
इस विषय में फुल-टाइम बेसिस और शॉर्ट-टर्म बेसिस, दोनों स्तर की पढ़ाई कर सकते हैं। कुछ संस्थान में आप इसे वैकल्पिक विषय के रूप में भी, तो कुछ ऐसे संस्थान भी हैं, जहां इसे आप मुख्य विषय के रूप में पढ़ सकते हैं। मसलन, दिल्ली विश्वविद्यालय में इस विषय में बीए स्तर की पढ़ाई होती है, तो एमए में इसे वैकल्पिक विषय के रूप में पढ़ाया जाता है। इसी तरह, जेएनयू और केंद्रीय हिंदी संस्थान से आप इसमें एडवांस्ड-लेवल यानी एमफिल या पीएचडी स्तर की पढ़ाई भी कर सकते हैं। वहीं, इग्नू, जामिया मिलिया, भारतीय विद्या भवन, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन आदि से आप किसी खास क्षेत्र में डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स कर सकते हैं।

कौन कर सकता है यह कोर्स

जिन्होंने दसवीं और बारहवीं तक हिंदी पढ़ी है और जो व्याकरण का अच्छा ज्ञान रखते हैं, वे यह कोर्स कर सकते हैं। वैसे, जहां तक करियर की बात है, तो यह बेहद जरूरी है कि आपकी अंग्रेजी भी अच्छी हो। आप भी बन सकते हैं.. हिंदी अनुवादक, सीनियर-जूनियर हिंदी टाइपिस्ट, स्टेनो, हिंदी सहायक, दुभाषिया, विज्ञापन लेखक, स्लोगन लेखक, पू्रफ रीडर्स, रेडियो जॉकी, एंकर्स, कॉरेस्पॉन्डेंस, एडिटर्स, अभिवादन कार्ड निर्माता, रूपांतरण लेखक, हिंदी खेल कमेंटेटर आदि।

एकेडमिक कोर्सेज

फुलटाइम डिग्री और एडवांस एकेडमिक कोर्सेज: एमए इन हिन्दी, जर्नलिज्म, मास-कम्युनिकेशन और एमफिल, पीएचडी।
पीजी डिप्लोमा कोर्सेज : मास-कम्युनिकेशन, जर्नलिज्म, ट्रांसलेशन, क्रिएटिव राइटिंग आदि। शार्ट-टर्म केकोर्सेज : सर्टिफिकेट कोर्सेज मसलन, क्रिएटिव राइटिंग, ट्रांसलेशन, मीडिया कोर्सेज आदि।

यहां हैं संभावनाएं

u गवर्नमेंट सेक्टर में
u एकेडमिक क्षेत्र में
u मीडिया-प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक
u क्रिएटिव राइटिंग/एडवरटाइजिंग
u एम्बेसीज साहित्य
u स्पोट्र्स आदि में।

प्रमुख संस्थान

u राजीव गांधी विश्वविद्याालय
u दिल्ली विश्वविद्यालय

u लखनऊ विश्वविद्यालय
u कानपुर विश्वविद्यालय
u इंदौर विश्वविद्यालय
u भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली
u इंडिया गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू), नई दिल्ली
u इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन, जेएनयू कैंपस, नई दिल्ली
u जामिया मिलिया इस्लामिया, जामिया नगर, नई दिल्ली

------ 

Comments

Popular posts from this blog

पूँजीवादी आधिपत्य

----------- अरुण हिंदी शब्दकोश : पूँजीवादी आधिपत्य : जीवित रहने के लिए मनुष्य खाने-पीने की चीजें पैदा करते हैं; पहनने के लिए कपड़े बनाते हैं, रहने के लिए घर बनाते हैं। इस क्रम में वे आपस में उत्पादन का सम्बन्ध कायम करते हैं। भारत में लोक की भूमिका निर्णायक थी जो सभी को आपसी सामंजस्य और संतुलन के साथ गुजर-बसर करने की अनुमति प्रदान करता था। बाद में औद्योगिक पूँजीवाद ने लोक-संस्कृति अथवा ग्राम-स्वराज की सार्वभौम धारणा को खंडित कर दिया। उसने औद्योगि पूँजीवाद की जो अवधारणा रखी उसमें बड़ा पूँजीपति छोटे पूँजीपति को खा जाता है। वह मजदूरों की श्रम-शक्ति का ही अपहरण नहीं करता, वरन् छोटे पूँजीपतियों का, उनके व्यवसाय का, अपहरण भी करता है। वर्तमान में पूँजी का केन्द्रीकरण जिस खतरनाक तरीके से हो रहा है, भयावह है। यह पूँजीवादी आधिपत्य की नई स्थिति है जिसमें बाज़ार पूँजीकरण के सहारे वैश्विक कब्जे की तैयारी अन्दर ही अन्दर की जाती है। पूँजीपति जो काम करते हैं वह यह है कि उत्पादन के साधनों में तेजी से तरक्की करते हैं। इस तरह वे बड़े पैमाने पर बिकाऊ माल पैदा करते हैं। इस बिकाऊ माल से पिछड़े हुए दे...

अरुणाई का ‘बाल अंक’

लोकवृत्त (पब्लिक स्फियर):

------------- अरुण हिंदी शब्दकोश : लोकवृत्त (पब्लिक स्फियर) : लोकवृत्त अथवा लोकक्षेत्र को विद्वानों ने आज के सन्दर्भ में बेहद महत्त्वपूर्ण माना है। उनके अनुसार लोक-क्षेत्र नागरिक समाज का वह हिस्सा है जहाँ विभिन्न समुदाय और संस्कृतियाँ अन्योन्य-क्रिया करती हैं। ऐसा करके वे किसी मुद्दे पर आम-राय बनाने और उसके ज़रिए राज्य-तंत्र को प्रभावित करने का प्रयास करतीं हैं। लोक-क्षेत्र सभी के लिए खुला रहता है जिसमें अपने विमर्श के ज़रिए कोई भी हस्तक्षेप कर सकता है। हैबरमाॅस इसके महत्त्वपूर्ण प्रतिपादक हैं। यहाँ नागरिक-समाज कहने का आशय ‘सिविल सोसायटी’ से है। अर्थात् समाज का वह रूप जो राज्य एवं परिवार जैसी संस्थाओं से अलग माना जाता है। यह नागरिकों के अधिकारों और उनकी सत्ता को व्यक्त करने वाली प्रक्रियाओं और संगठनों से मिलकर बनता है। वह राज्य को सयंमित कर उसे नागरिक नियंत्रण में लाता है।  समाजविज्ञानियों के अनुसार, समाजशास्त्र में नागरिक समाज के एक ऐसे दायरे की चर्चा भी है जिसमें संस्कृति और समुदाय की विभिन्न अभिव्यक्तियाँ अन्योन्यक्रिया करती हैं। साथ ही, सार्वजनिक दायरे की गतिविधियाँ किसी...